Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: KIRTI MISHRA
सीसीएसयू: अब बीए, बीएससी और बीकॉम के हर छात्र को पढ़ना होगा एआई, इतने अंकों का होगा पेपर
13 Apr 2026, 12:32 AM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

स्नातक स्तर के सभी संकायों में एआई फॉर ऑल कोर्स अनिवार्य होगा। डिजिटल साक्षरता और रोजगार पर जोर दिया जाएगा। ये 75 घंटे का ऑनलाइन कोर्स होगा। दूसरे सेमेस्टर में इसकी पढ़ाई शुरू होगी। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती उपयोगिता और भविष्य की मांग को देखते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने उच्च शिक्षा में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। इस सत्र से बीए, बीएससी और बीकॉम (एनईपी पाठ्यक्रम) में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए एआई फॉर ऑल कोर्स अनिवार्य कर दिया गया है।

यूजीसी के निर्देशों पर आधारित यह पहल कानपुर विश्वविद्यालय के बाद अब सीसीएसयू में भी लागू हो गई है जिससे यह प्रदेश के उन प्रमुख विश्वविद्यालयों में शामिल हो गया है जहां हर स्नातक छात्र को एआई की बुनियादी शिक्षा दी जाएगी।

कोर्स की मुख्य संरचना और मूल्यांकन

विश्वविद्यालय ने इस कोर्स को तकनीकी के साथ-साथ सुगम बनाने के लिए पूर्णतः ऑनलाइन मोड में रखने का निर्णय लिया है। यह 75 घंटे का बेसिक थ्योरी और प्रैक्टिकल कोर्स होगा, जिसके लिए 3 क्रेडिट निर्धारित किए गए हैं। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को दूसरे सेमेस्टर में पढ़ाया जाएगा। 

 

कुल 100 अंकों के इस कोर्स में 40 अंक निरंतर आंतरिक मूल्यांकन के होंगे, जबकि 60 अंक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बहुविकल्पीय प्रश्न परीक्षा के होंगे। अंकों के आधार पर स्नातक नियमों के अनुसार ग्रेड दिए जाएंगे। चयनित कंपनी छात्रों को ऑनलाइन कंटेंट और प्रश्न बैंक उपलब्ध कराएगी। इस कोर्स का उद्देश्य केवल इंजीनियरिंग ही नहीं, बल्कि कला, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन और शिक्षा जैसे सभी संकायों के छात्रों को एआई साक्षर बनाना है।

 क्या सीखेंगे छात्र?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का परिचय, विकास और दैनिक जीवन में उपयोग।

मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और जनरेटिव एआई की सरल समझ।

डेटा और निर्णय प्रक्रिया में एआई की भूमिका।

एआई और नैतिकता: तकनीक के सामाजिक और नैतिक पहलुओं की जानकारी।

रोजगार की संभावनाएं और भविष्य की नई तकनीकें।

भविष्य की तैयारी और रोजगार पर फोकस

विश्वविद्यालय का मानना है कि इस पहल से छात्रों में डिजिटल साक्षरता बढ़ेगी और वे आधुनिक रोजगार के बाजार के लिए तैयार हो सकेंगे। सीसीएसयू के कुलसचिव अनिल कुमार यादव के मुताबिक यह कदम छात्रों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में मदद करेगा। कैंपस और सभी संबद्ध कॉलेजों में यह कोर्स समान रूप से लागू होगा। यूजी (स्नातक) के बाद इसे स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर सहित सभी विषयों में विस्तारित करने की भी योजना है।


 



ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
लोकसभा में महिला आरक्षण पर घमासान, राहुल गांधी ने बिल पर उठाए सवाल, कहा सशक्तिकरण नहीं बल्कि चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश
April 17, 2026
thumb
नासिक समृद्धि हाईवे हादसे में डॉ. जितेंद्र शेलके की मौत, शिवसेना ने उठाए सवाल, हादसा या साजिश पर तेज हुई सियासत
April 17, 2026
thumb
कर्नाटक के यादगीर में भीषण सड़क हादसा, बस से टक्कर के बाद कार में आग, छह लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
April 17, 2026
thumb
'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट का ऐलान, भंसाली की मेगा फिल्म 2027 में आएगी, स्टारकास्ट को लेकर बढ़ा उत्साह
April 17, 2026
thumb
महिला आरक्षण पर वोटिंग से पहले पीएम मोदी की भावुक अपील, विपक्ष से कहा नारीशक्ति की भावनाओं का रखें सम्मान
April 17, 2026
thumb
महिला आरक्षण लागू होने के बाद भी घटेगी नहीं पुरुषों की संख्या, सीटें बढ़ने से संसद में दोनों का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा
April 17, 2026
thumb
महिला आरक्षण और परिसीमन पर फंसा सियासी गणित, संसद में सरकार के लिए बढ़ी चुनौती, वोटिंग से पहले तनाव बढ़ा
April 17, 2026
thumb
महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव, 850 सीटों के गणित पर गरमाई बहस, सरकार ने दिया जवाब
April 17, 2026
thumb
महिला आरक्षण पर संसद में तीखी बहस, कल्याण बनर्जी का सरकार पर हमला, धार्मिक टिप्पणी से बढ़ा सियासी विवाद
April 17, 2026
thumb
सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत बढ़ाने से इनकार, अब असम कोर्ट में करनी होगी पैरवी
April 17, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open