Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
Meerut News: शास्त्रीनगर में भी एक माह तक डॉक्टर के शव के साथ रहा था भाई
15 Apr 2026, 09:06 AM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ला में प्रियंका विश्वास (33) की मौत और उसके पिता उदयभानु विश्वास (76) के बेटी के शव के साथ कई दिन तक रहने की घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि यह शहर में इस तरह की कोई पहली घटना नहीं है। लगभग 12 साल पहले शास्त्रीनगर में डॉ. हरेंद्र मगई के शव के साथ उनके भाई हरीश लगभग एक माह तक रहे थे।

6 सितंबर 2014 को शास्त्रीनगर के बी. ब्लॉक में रहने वाले लोग बी-163 मकान से आ रही दुर्गंध से परेशान हो गए थे। पड़ोस में रहने वाले डॉ. विनोद अग्रवाल ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब मकान के अंदर दाखिल होकर जांच की तो हर कोई हैरान रह गया। यहां रहने वाले डाॅ. हरेंद्र मगई का सड़ा गला शव कमरे में पड़ा था। शव के पास ही उनके बुजुर्ग भाई हरीश सो रहे थे। पड़ोसियों का कहना था कि डाॅ. हरेंद्र अपने बैच के गोल्ड मेडलिस्ट थे। हरीश मानसिक रूप से बीमार थे। वह पार्कों और बाहर पड़ी पॉलिथीन और गंदगी को घर में जमा करता थे। उन्होंने दोनों भाइयों को ही लगभग एक माह से नहीं देखा था। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि डाॅ. हरेंद्र मगई सरधना पीएचसी में सर्जन थे। वर्ष 2006 में उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके भाई हरीश नेवी में थे। इसके बाद वह बीमा अभिकर्ता का भी काम करने लगे थे। दोनों भाइयों ने विवाह नहीं किया था। दोनों किसी से वास्ता नहीं रखते थे। उनके दो भाई विदेश में रह रहे थे।

ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर पाकिस्तान पर भारी, LNG सप्लाई ठप होने से बिजली संकट गहराया, लंबी कटौती से जनता परेशान
April 17, 2026
thumb
विराट कोहली के लाइक ने मचाई हलचल, विदेशी इन्फ्लुएंसर की तस्वीर पर रिएक्शन से सोशल मीडिया पर नई बहस
April 17, 2026
thumb
अंतरिक्ष में ‘पर्ल हार्बर’ जैसे हमले की आशंका, रूस पर परमाणु एंटी-सैटेलाइट हथियार की तैयारी का अमेरिकी दावा
April 17, 2026
thumb
ममता बनर्जी के काव्यपाठ ने चुनावी माहौल में बढ़ाई हलचल, ‘तृणमूल’ शब्द के इस्तेमाल के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे
April 17, 2026
thumb
अमेरिका बनाम क्यूबा की संभावित टक्कर पर बढ़ी चर्चा, सीमित संसाधनों के बावजूद गुरिल्ला रणनीति से लंबी लड़ाई की तैयारी
April 17, 2026
thumb
पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED का शिकंजा, 13 ठिकानों पर छापे, केजरीवाल ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
April 17, 2026
thumb
एशिया के सबसे अमीर बने गौतम अडानी, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ रचा इतिहास, शेयर बाजार में तेजी बनी वजह
April 17, 2026
thumb
चंद्रपुर में प्रदूषण की भयावह सच्चाई उजागर, मंत्री की सफेद कार पर जमी काली धूल ने सिस्टम की पोल खोल दी
April 17, 2026
thumb
क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस का सख्त एक्शन, हरियाणा में पांच विधायकों का निलंबन, पार्टी अनुशासन और आंतरिक एकजुटता पर जोर
April 17, 2026
thumb
प्रेम प्रसंग में नाबालिग का खतरनाक कदम, 200 फीट टावर पर चढ़कर शादी की जिद, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
April 17, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open