Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
मेरठ में अधिवक्ता से मारपीट मामला गरमाया:12 दिन में कुर्की कार्रवाई से भड़के व्यापारी, प्रदर्शन किया, SSP ने जांच का आदेश दिया
15 Apr 2026, 04:55 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक खड़ी करने को लेकर अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के 12 दिन के भीतर ही व्यापारी के घर पर कुर्की की कार्रवाई होने से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

सैकड़ों की संख्या में पहुंचे व्यापारियों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों का कहना था कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए व्यापारी पक्ष के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया, जबकि उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया।

यह है पूरा मामला

दरअसल, 26 मार्च की शाम सर्राफा बाजार में अधिवक्ता आशुतोष शर्मा अपने साथी निवेश चौधरी के साथ बाजार गए थे। इसी दौरान एक दुकान के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर उनका दुकान मालिक से विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दुकान मालिक के बेटे शिवम अग्रवाल ने अधिवक्ता पर पंच से हमला कर दिया,जिससे उनकी नाक में गंभीर चोट आई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

व्यापारियों का आरोप- CCTV में नहीं दिखा हमला

व्यापारियों का कहना है कि वायरल सीसीटीवी फुटेज में व्यापारी या उनके बेटे के हाथ में कोई हथियार नजर नहीं आता, बल्कि वे बीच-बचाव करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस ने उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

12 दिन में कुर्की से उठे सवाल

प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने आरोप लगाया कि घटना के महज 12 दिन के भीतर ही व्यापारी के खिलाफ कुर्की का आदेश जारी कर दिया गया, जो पुलिस की मंशा पर सवाल खड़ा करता है। उनका कहना है कि इतनी तेजी से की गई कार्रवाई असामान्य है।

व्यापार संघ ने रखीं ये मांगें

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और महामंत्री संजय जैन ने एसएसपी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की माग की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर धाराओं में संशोधन किया जाए सहित व्यापारी पक्ष की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया जाए I

SSP ने दिए जांच के आदेश मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अविनाश पांडे ने सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी को जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
कानपुर में पिता बना हैवान, जुड़वां मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली दिल दहला देने वाली सच्चाई
April 21, 2026
thumb
सूरत रेलवे स्टेशन पर लापरवाही से घुसा थार वाहन, नो-पार्किंग जोन में दीवार तोड़ी, बड़ा हादसा टला
April 21, 2026
thumb
बारामती उपचुनाव में प्रचार का आज आखिरी दिन, फडणवीस की रैली से बढ़ा सियासी तापमान, मुकाबला हुआ बेहद दिलचस्प
April 21, 2026
thumb
बीच सड़क बने गहरे गड्ढे में गिरी प्रोफेसर की कार, गुरुग्राम में बड़ी लापरवाही उजागर, बाल-बाल बची जान
April 21, 2026
thumb
नई कैबिनेट से पहले दिल्ली पहुंचे सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा की भूमिका पर सस्पेंस, नए चेहरों को मिल सकता मौका
April 21, 2026
thumb
तेज प्रताप यादव का राहुल गांधी पर तंज, प्रियंका गांधी को INDIA गठबंधन का चेहरा बनाने की दी सलाह
April 21, 2026
thumb
बंद कमरे में नीले ड्रम से बहता खून, 11 साल के मासूम की हत्या से सतना में दहशत और सवाल खड़े
April 21, 2026
thumb
दिल्ली चिड़ियाघर में पटना से आए नए वन्यजीव, बाघ भेड़िये समेत कई दुर्लभ प्रजातियां, पर्यटकों को जल्द मिलेगा खास अनुभव
April 21, 2026
thumb
पहलगाम हमले की बरसी से पहले भारतीय सेना का पाकिस्तान को कड़ा संदेश, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त
April 21, 2026
thumb
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बेरोजगारी पर बहस तेज, महिलाओं को लेकर वादे घिरे सवालों में, आंकड़ों ने खोली जमीनी सच्चाई
April 21, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open