Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
सपा MLA अतुल प्रधान समेत 20 नेताओं के खिलाफ पुलिस ने डाला तस्करा, मेरठ के सेंट्रल मार्केट प्रकरण में हुई कार्रवाई
17 Apr 2026, 07:41 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

SZN MEDIA : मेरठ के सेंट्रल मार्केट प्रकरण में पुलिस ने आंदोलनकारियों पर कार्रवाई शुरू की है। सपा विधायक अतुल प्रधान सहित 20 लोगों के खिलाफ जीडी में तस्करा डाला गया है। प्रस्तावित घेराव को देखते हुए व्यापारी नेता नवीन गुप्ता को हाउस अरेस्ट किया गया।

सेंट्रल मार्केट प्रकरण में चल रहे आंदोलन पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार रात नौचंदी थाना पुलिस ने आंदोलन में लगातार शामिल होने वाले सपा विधायक अतुल प्रधान, व्यापारी नेता जीतू नागपाल, शैंकी वर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, सचिन सिरोही समेत 20 लोगों के खिलाफ जीडी में तस्करा डाला है।

नवीन गुप्ता हाउस अरेस्ट

शुक्रवार सुबह 11 बजे आवास एवं विकास परिषद कार्यालय पर प्रस्तावित घेराव की घोषणा को देखते हुए पुलिस ने संयुक्त व्यापार संघ नवीन गुप्ता गुट के अध्यक्ष नवीन गुप्ता को हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके बाद नवीन गुप्ता की ओर से जारी वीडियो में कहा गया है कि परिषद कार्यालय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में कुछ लोग गड़बड़ी कर सकते हैं। हाउस अरेस्ट होने के कारण वह कुछ नहीं कर पाएंगे। इस वजह से धरना स्थगित किया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों से धरना प्रदर्शन में न पहुंचने की अपील की है।

अन्य व्यापारी नेताओं पर भी कार्रवाई

गुरुवार रात इंस्पेक्टर नौचंदी अनूप कुमार ने तस्करे में अधिकांश आंदोलन करने वाले व्यापारी नेताओं को शामिल किया है। सपा नेता मुखिया गुर्जर, धर्मेन्द्र मलिक के नाम भी इसमें शामिल है। बताया जा रहा है कि भाजपा से जुड़े व्यापार संगठन के एक बड़े पदाधिकारी व कुछ नेताओं के नाम भी तस्करे में शामिल हैं।

एसएसपी और एसपी सिटी से संपर्क करने का प्रयास

इस संबंध में एसएसपी अविनाश पांडेय व एसपी सिटी विनायक भोसले से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। टीपीनगर थाना पुलिस देर रात नवीन गुप्ता के श्री राम पैलेस स्थित आवास पर पहुंची। उन्होंने नवीन गुप्ता को हाउस अरेस्ट करने की जानकारी दी। उनके आवास पर पुलिस तैनात की गई है। इस दौरान वहां पहुंचे व्यापारी नेताओं को भी उनसे नहीं मिलने दिया गया।

 नवीन गुप्ता ने बताया कि हाउस अरेस्ट होने के कारण उन्होंने शुक्रवार का धरना स्थगित कर दिया है। उधर, नौचंदी पुलिस की कार्रवाई को विधायक अतुल प्रधान ने तानाशाही, व्यापारी व लोगों की आवाज दबाने का प्रयास बताया है।


ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
UP: 'स्कूल से यूनिफॉर्म-किताबें-जूतें खरीदने का बनाया दबाव तो करेंगे सख्त कार्रवाई', मेरठ के डीएम की चेतावनी
April 17, 2026
thumb
धर्म की सीमाएं तय करने का अधिकार किसका? सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की बेंच में बड़ा संवैधानिक सवाल उठा
April 17, 2026
thumb
दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले से राजनीतिक हलचल तेज
April 17, 2026
thumb
दिल्ली में नए सरकारी आवास पर शिफ्ट होंगे नीतीश कुमार, Z प्लस सुरक्षा के साथ सियासी हलचल तेज
April 17, 2026
thumb
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का अचानक बदला मिजाज, धूलभरी आंधी के बाद बारिश से गर्मी से राहत, अलर्ट जारी
April 17, 2026
thumb
तीन दिनों में दो छापेमारी पर सियासी घमासान, केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
April 17, 2026
thumb
संभल में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, 35 फीट ऊंची मीनार ध्वस्त, प्रशासन ने हाइड्रा मशीनों से हटाया कब्जा
April 17, 2026
thumb
महिला आरक्षण बहस के बीच कंगना का राहुल पर हमला, बयानबाजी से गरमाया सियासी माहौल और संसद में बढ़ा तनाव
April 17, 2026
thumb
IPL में नियमों का सख्त संदेश, फोन इस्तेमाल पर राजस्थान टीम मैनेजर पर कार्रवाई, बोर्ड ने लगाया भारी जुर्माना
April 17, 2026
thumb
SSP मेरठ का बड़ा एक्शन: इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर 13 पुलिसकर्मी थाने से हटाए, वसूली के 'खेल' को लेकर हो रही थी चर्चा
April 17, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open